रिपोर्टर:अरविन्द शर्मा
रसूलाबाद/कानपुर देहात
वीएस
आर मेडिकल इंस्टीटीयूट ऑफ इलेक्टरोपैथी एन्ड हॉस्पिटल में 23 दिसंबर को
कैविनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व आयुष मंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी के
आगमन को लेकर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल ने अपने कमर्चारियों
को कड़े निर्देश देकर कानपुर रोड से लेकर बीएसआर मेडिकल संस्थान तक खराब
पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए।
उसी निर्देश क्रम में आज टाऊन एरिया के बिजली कमेचारियो द्वारा खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर चालू कर दिया गया।है।
इसी क्रम में रोड पर अतिक्रमण हटवाने के भी निर्देश देकर मार्ग पर पड़ी गंदगी को भी हटाने का कार्य तेज कर दिया गया है।
अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल व हेड क्लर्क अमित कुमार ने बताया कि टाऊन एरिया द्वारा डस्ट विन भी लगवा दिए जाएँगे एव स्वच्छता पर विशेष ध्यान देकर पानी भरा क्लोरीन युक्त वाटर टैंक भी भेजा जाएगा जिससे आये हुए आगुन्तको को स्वच्छ व शुद्ध जल भी मिले।22 दिसंबर को प्रदेश के विख्यात इलेक्टरोपैथी चिकित्सक भाग लेंगे शाम को इलेक्टरोपैथी चिकित्सा महासम्मेलन संपन्न होगा ।इस महासम्मेलन में इलैक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति पर विशेष चर्चा होगी ।व क्रोनिक व एक्यूट ,रोगों पर इलेक्टरोपैथी दवाये किस प्रकार कार्य करती है।इसकी जानकारी प्रोजेक्टर लगाकर बताई जाएगी ।
इस कार्यक्रम में राजस्थान इलेक्टरोपैथी चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ हेमंत सेठिया के भी सम्मिलित होने की संभावनाएं बढ़ गई है।
इलेक्टरोपैथी
विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ,डॉ संतोष सिंह चौहान व संस्थान के
प्राचार्य डॉ ए पी बाथम ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए
तैयारियां जोरो पर है।
इस कार्यक्रम के सबध में
कार्यक्रम अध्यक्ष संस्थान के उप प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया
कि 22 दिसंबर को सेमिनार का आयोजन किया गया है।जिसमे इलेक्टरोपैथी चिकित्सा
पद्धति के वरिष्ठ चिकित्सक भाग लेंगे।
23 दिसम्बर को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
संस्थान में भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन कर अनावरण करेंगे।
व फार्मेसी विभाग,इलेक्टरोपैथी रिसर्च का भी लोकार्पण करेंगे,व मेडिसनल प्लांटो को भी रोपित कर सभा को भी संबोधित करेंगे।
22,23
के कार्यक्रम को लेकर सभी संस्थान के अधीनस्थ चिकित्सको को अलग अलग
जिम्मेदारी देकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तेज गति प्रदान कर दी गई ।
इस संबंध में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी डॉ पीके सिंह ने संस्थान को साज सज्जा रंग रोगन करवाकर अंतिम रूप प्रदान कर दिया है।
फार्मेसी विभाग के अध्यक्ष डॉ गजेंद्र सिंह द्वारा फार्मेसी विभाग को भी सुसज्जित कर अंतिम रूप दे दिया है।
कार्यक्रम
अध्यक्ष संस्थान के उप प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा 6 सदस्यीय
चिकित्सको की टीम जिसमे डॉ लोकेश सिंह चौहान ,डॉ नागेन्द्र सिंह ,डॉ दीपक
सिंह,डॉ सुलेन्द्रू बिन्द, डॉ विवेक यादव ,डॉ करन राजपूत को कडे निर्देश
देकर अलग अलग जिम्मेदारियां सौपी गई है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।