ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
बुलेट ट्रेन का ख्वाब देख रहे यात्रियो के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात
दी है जहां बुलट ट्रेन का सपना पूरा करने के लिये देश की सबसे तेज रफ्तार
इस सेमी हाई स्पीड टी 18 इंजन रहित ट्रेन के सफर का मजा अब विदेशी ट्रेनों
जैसी दिखने वाली इस टी 18 ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा।
मेक इन इंडिया
द्वारा बनी यह टी 18 ट्रेन शनिवार को पहली बार रफ्तार से दो बार सेंट्रल
पहुंची आपको बता दें कि इस हाई स्पीड टी 18 ट्रेन का दिल्ली से प्रयागराज
तक परीक्षण किया जा रहा है ट्रेन का यह आखिरी ट्रायल है परीक्षण के लिए टी
18 ट्रेन पहले सुबह 5 बजकर कुछ मिनट पर सेंट्रल पहुंची और अब लौटते वक्त
शाम 4 बजकर 35 मिनट के आसपास जैसी ही सेंट्रल के प्लेटफार्म नम्बर 1 पर
पहुंची सभी यात्रियो की नज़र उस ट्रेन को निहारने में जुट गई हर कोई
सेल्फियां लेने में जुट गया। आपको बता दें कि इस टी 18 ट्रेन की अधिकतम
रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघन्टा है। इसे चेन्नई के इंटिग्रल कोच फैक्ट्री
ने तैयार किया है और साल 2018 में बनने के कारण इसे टी-18 नाम दिया गया है।
इस ट्रेन की पूरी बॉडी ख़ास एल्यूमिनियम की बनी है यानि यह ट्रेन वज़न में
हल्की भी होगी।
ये हैं टी 18 की खूबियां
यह
ट्रेन देश की पहली इंजन रहित और सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है रेलगाड़ी के
दोनों तरफ चालक के कम्पार्टमेंट है इन्ही से ट्रेन नियंत्रित की जाएगी
ऑटोमेटिक दरवाजे है इस ट्रेन की सीटें घुमावदार है
यानी यात्री कही भी इसे घुमा सकता है यह एक ट्रेन सेट है 78 सीटें होंगी
प्रत्येक कोच में और दो एक्सिक्यूटिव कोच इनमें 52 सीटें होंगी। और 16 कोच
है
यह मिलेगी सुविधा
ट्रेन
18 में यात्रियो के लिए वाई फाई,जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली,इसके जरिये
चालक से बात कर सकेंगे,मॉड्यूलर बायो,वैक्यूम टॉयलेट, एलईडी लाइटिंग,मोबाइल
चार्जिंग,पॉइंट और तापमान नियंत्रण प्रणाली है।
क्या कहना है यात्रियों काआज टी 18 ट्रेन को देखने के लिए प्लेटफार्म नम्बर 1 पर यात्रियो का हुजूम उमड़ पड़ा जहां इस ट्रेन को देखने के लिए यात्रियों ने जमकर सेल्फियां ली और हर कोई इसे निहारते हुए देखा गया सभी यात्री इस खूबसूरत ट्रेन को अपने मोबाइल पर करते हुए दिखाई दिए। यात्री गोविंद ने बताया कि प्रधानमंत्री जी का सपना पूरा हो रहा है यह बड़ा ही खुशी का क्षण है हम सभी के लिए वही संगीता ने बताया कि ऐसी ट्रेनों को हमेशा टीवी पर विदेश में देखा करते है लेकिन यह देसी है वह भी इतनी सुंदर बिल्कुल विदेशी ट्रेनों जैसी बहुत अच्छा लग रहा है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।