तहकीकात न्यूज़ -लखनऊ
बलिया जिले के राधेश्याम यादव पूर्व जिलापंचायत सदस्य,पिछले एक वर्ष से पूरे देश मे एक समान शिक्षा की मांग कर रहे है।
राधेश्याम यादव इन दिनों दण्डवत मार्च के जरिये पूरे देश में एक समान शिक्षा के लिए संघर्ष रत है, राधेश्याम यादव का दण्डवत मार्च हरिद्वार से सकौती, मेरठ तक पहुचा है। इसके पूर्व प्रधानमंत्री, यूपी, बिहार, बंगाल, महारष्ट्र सहित कई मुख्यमंत्रीयो को भी अपना ज्ञापन दे चुके हैं। कईबार गिरफ्तारी भी दे चुके हैं, इसके पहले करीब 4000 किलोमीटर तक साइकिल यात्रा कर एक समान शिक्षा का अलख जगा चुके हैं। राधेश्याम यादव बलिया जिले के बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणछपरा गांव के निवासी है वो बेहद सामान्य परिवार से सम्बन्ध रखते हैं।
राधेश्याम यादव का मुख्य मांग है -
देश के सभी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने बच्चों के साथ साथ अपने पाटी के पूर्व व वर्तमान सांसद और विधायक के बच्चो को भी सरकारी स्कूलों में पढाये नहीं तो सरकार से मिलने वाली सारी सुविधा का परित्याग करें। नही तो सरकार 12 वी तक सभी गरीब मजदूर के बच्चों को सरकारी खर्च पर अच्छी शिक्षा दिलाये।राधेश्याम का कहना है कि एक तरफ जहाँ सरकारी स्कूलों में गरीब, मजदूर, किसान, रिक्सा रेहड़ी चलाने वालों के बच्चें ही पढ़ने जाते हैं जहाँ विल्कुल ही पढ़ाई लिखाई नही होती हैं। वही दूसरी तरफ देश के बड़े व अमीर तपके के लोगों के बच्चें अच्छे व प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं। वही धन के अभाव में गरीबों के बच्चें अच्छी शिक्षा पाने से बंचित हो जाते है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।