ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
देश भर में आज विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जा रहा है जहां
आज के दिन दिव्यांगों के लिए जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं इसी
क्रम में फूलबाग स्थित बालभवन में स्पास्टिक्स सेंटर 'आशाएं' में विश्व
दिव्यांग दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया
जहां दिव्यांग
नन्हे मुन्नों ने अद्भुत प्रस्तुतियां देकर होली, दिवाली और बैसाखी की
झलकियों से सराबोर करते हुए हाल में बैठे लोग जमकर तालियां बजाने को मजबूर
हो गए। इस अवसर पर डीएम विजय विश्वास पंत व उनकी पत्नी व इनरव्हील क्लब की
पदाधिकारी भी मौजद रहे।
बच्चों का जज़्बा और साहस देख सबने बजाई तालियां
स्पास्टिक्स
सेंटर आशाएं में आज विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चो ने
सुंदर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ये बच्चे इनके
अंदर जो कुछ कर गुजरने का जज़्बा था वह काबिले तारीफ था आज बच्चों ने
सरस्वती वंदना व होलिका और प्रहलाद की प्रस्तुति दी तो सारा जग होली खेलते
हुए झूम उठा उसके बाद कृष्ण और राधा की रास लीला और सुंदर नृत्य ने तो
अद्भुत छटा बिखेरी।
आज हाल में होली, दिवाली और बैसाखी एक साथ देखने को
मिली और अन्य राज्यो में मनाए जाने वाले त्योहारों की भी झलक प्रस्तुत की।
स्पास्टिक्स सेंटर की हेड मीरा नरोना ने बताया कि इन बच्चो को हमारे ट्रेनर
विशेष ट्रेनिंग देते हैं जिसमें बच्चो को हर एक्टिविटीज़ की ट्रेनिंग दी
जाती है यहां बच्चों ने केरी बैग्स व मसाले खुद बनाए है जिसका स्टाल भी लगा
हुआ है। आज इन बच्चो द्वारा देश भर में मनाए जाने वाले सभी त्योहार एक झलक
में दिखाई दिए।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।