भाजपा का जनता से गठबंधन हो चुका ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोकने के लिए हो रहे गठबंधन-ठगबंधन -महेन्द्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 23 January 2019

भाजपा का जनता से गठबंधन हो चुका ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोकने के लिए हो रहे गठबंधन-ठगबंधन -महेन्द्र नाथ पाण्डेय

by - सत्य प्रकाश चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उ0प्र0 की योगी सरकार गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्न्होने कहा भारत का गौरव विश्व में बढ़ाते हुए गरीब कल्याण के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार की पारदर्शिता पूर्ण नीतियां आमजन को प्रभावित कर रही है। 


देश में नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए हो रहे गठबंधन-ठगबंधन के खिलाफ भाजपा का जनता से गठबंधन हो चुका है। आमजन ही नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ गठबंधन करने वाले दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के प्रति लगातार आकर्षण बढ़ रहा है इसीलिए बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने केे लिए तैयार बैठे है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज भाजपा मुख्यालय पर बसपा-कांग्रेस व राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं सहित प्रशासनिक सेवा से सेवा निवृत्त हुए लोगों को उनके समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने के बाद आप सब अपने-अपने क्षेत्रों व समाज में भाजपा को मजबूत करते हुए नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए योजनापूर्वक कार्य में जुट जाये।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।