ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
चकेरी थाना क्षेत्र के रामदेवी पूल के ऊपर नेशनल हाइवे पर एक्सीडेंट में
तीन फ्रेंच सैलानी घायल हो गए | घटना उस समय हुई जब तीनो सैलानी बाल्बो बस
द्वारा दिल्ली से बनारस जा रहे थे और हाइवे रामादेवी पूल के ऊपर पहुंचे ही
थे तभी पहले से पलटे ट्रक में बस जाकर लड़ गयी |घटना में तीन फ्रेंच
नागरिको समेत करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए जिन्हे काशीराम ट्रामा सेंटर
में भारती कराया गया है। जबकि तीनो फ्रेंच नागरिक को हैलेट अस्पताल में
भर्ती कराया गया है
फ़्रांस के रहने वाले अमिले,,जीफन वा उनका दोस्त
क्लेयर दिल्ली घूमने गए थे | जहा से तीनो बनारस घूमने के लिए वोल्बो बस के
माध्यम से दिल्ली से निकले थे | दिल्ली नेशनल हाइवे से होते हुए बस जब
कानपुर के चकेरी थाना सीमा में पहुंची ही थी तभी ड्राइवर को झपकी आ गयी
जिसके चलते हाइवे के किनारे पहले से ही एक ट्रक पड़ा हुआ था और वोल्बो बस
उसी में जा घुसी | उसी दौरान पीछे से आ रहा एक और ट्रक ने बस में टक्कर
मार दी जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया | जिसके बाद यात्रियों ने सौ नंबर
पर पुलिस को सूचना दी।
मौके
पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला जिसमे कई यात्री घायल हो
गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया तभी | घायल यात्रियों में तीन
फ़्रांस के नागरिक भी पुलिस को दिखाई दिए जिसके बाद पुलिस ने आनन् फानन में
तीनो विदेशी नागरिको को शहर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया। चकेरी
इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया की एक विल्बो बस रोड के किनारे खड़े एक ट्रक
में पीछे से घुस गई ड्राइवर कुछ समझ पाता तभी बस के पीछे से एक ट्रेन ने भी
टक्कर मार दिया जिसमे कई यात्री घायल हुए वही इन घायलो में तीन विदेशी
नागरिक भी घायल हुए फिलहाल सभी की हालत में सुधर है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।