कन्नौज - ई-चौपाल में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ नाम बदलने का काम किया यह झूठ की सरकार ..... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 12 January 2019

कन्नौज - ई-चौपाल में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ नाम बदलने का काम किया यह झूठ की सरकार .....

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में ई-चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार ‘झूठ की सरकार’। 


वहीं बसपा से गठबंधन के सवाल अखिलेश ने कहा कि हम शनिवार को संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस करने जा रहे हैं।वहीं सब कुछ बता दिया जाएगा। भाजपा से डर के कारण सपा-बसपा के गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हम जनता को यह नहीं समझा पाए कि भाजपा ने कितने गठबंधन किए हैं। आज कई पार्टियां उनका साथ छोड़ चुकी हैं। हम अपना गणित सही करने की कोशिश कर रहे हैं और इसका नतीजा गोरखपुर उपचुनाव में भी दिखा। हम किसी के खिलाफ नहीं है। भाजपा ने जो गिनती ठीक कराना सिखाया हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। 







भाजपा ने सिर्फ नाम बदलने का काम किया और उनका धोखा बोलता है।
सरकार बनी तो गाय लोन पर ब्याज माफी अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि देश में सभी स्लॉटर हाउस बंद कर दिए जाएंगे। उस समय ऐसा लगता था कि सभी स्लॉटर हाउस समाजवादी पार्टी के नेताओं के हैं। लेकिन इसमें भाजपा के नेता भी शामिल थे। आज क्या हो रहा है? अखिलेश यादव ने कहा कि अब मुख्यमंत्री का कहना है कि गाय की सेवा करना है तो ज्यादा शराब पियो क्योंकि ज्यादा पियोगे तो ज्यादा टैक्स मिलेगा और उससे गाय की सेवा की जाएगी।

यूपी सरकार ने गाय की रक्षा के लिए शराब पर अतिरिक्त सेस लगा दिया है। उन्होंने कहा कि कामधेनु योजना इसलिए शुरू की गई थी जिससे उत्तर प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ जाए लेकिन अब जिन लोगों ने बैंक से कर्ज लिया अब वह किश्त भी नहीं दे पा रहे होंगे। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी को तो हम इस योजना के तहत लिए गए कर्ज का सारा ब्याज माफ कर दिया जाएगा






सीबीआई जांच पर बोले
अखिलेश की चौपाल कार्यक्रम में सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के रास्ते पर बीजेपी की सरकार चल रही है। अखिलेश ने कहा, कांग्रेस की सरकार में मेरे, नेता जी और डिंपल यादव के ख़िलाफ़ सीबीआई जांच हुई थी। अब भाजपा की सरकार भी उसी रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि सीबीआई चुनाव के पहले या फिर बाद में एक बार पूछताछ कर लें। बीच में डिस्टर्ब न करे।

गंगा की सफाई पर बोले
गंगा की सफाई के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि गंगा तो बाद में साफ करें, पहले कन्नौज से गुजरने वाली काली नदी को साफ करें। काली नदी गंदगी से ही गंगा मैली हो रही है। अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा वाले काली नदी को नहीं साफ करेंगे क्योंकि उनकी नियत साफ नहीं है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।