लखनऊ - आने वाला लोकसभा चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण - सतीश अजमानी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 10 January 2019

लखनऊ - आने वाला लोकसभा चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण - सतीश अजमानी

रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार

प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालातों एवं सन्निकट लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रान्तीय चेयरमैन अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन 10 माल एवेन्यू लखनऊ पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रकोष्ठ विभाग के प्रभारी वीरेन्द्र मदान की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संगठन प्रभारी सतीश अजमानी पूर्व विधायक मौजूद रहे।
     

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि बैठक में विगत महीनों में विभागों एवं प्रकोष्ठों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभागों एवं प्रकेाष्ठों द्वारा अपनायी जाने वाली भावी रणनीति एवं विभागों व प्रकोष्ठ की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद विभागों एवं प्रकोष्ठों के चेयरमैन अध्यक्ष ने अपने-अपने सुझाव रखे।
      
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में आप सभी को दिन-रात एक करते हुए पार्टी के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा जिससे कि कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनाव में विजयश्री हासिल कर सके।
        
बैठक की अध्यक्षता कर रहे विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी वीरेन्द्र मदान ने कहा कि हमेशा से पार्टी के विभाग एवं प्रकोष्ठों के सभी जिला प्रदेश पदाधिकारी पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आये हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के नेतृत्व में हमें पूरी ताकत के साथ मेहनत करनी है जिससे जनआकांक्षाओं के अनुरूप हमारे नेता राहुल गांधी  को देश की सेवा करने का मौका मिले।   
       

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।