रिपोर्ट - विशाल सिंह
उन्नाव
में विजली विभाग की बडी लापरवाही सामने आई है। जहा ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन खेत मे
टूट कर गिर गई घंटो से टूटी हाईटेंशन लाइन को बंद नहीं किया गया पास से गुजर रहे बारह वर्षीय
बच्चे की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से बच्चे की झुलस कर
मौके पर दर्दनाक मौत हो गई
वही गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने उन्नाव पुरवा मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे घंटो आवागमन बाधित रहा...घटना की सूचना पर मौके पर पहुची कई थानों की फोर्स व विजली विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत करा कर जाम खुलवाया,और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के जरगाँव में विजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली जहा खेत मे ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 12 वर्षी बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई...बताया जा रहा है बच्चा घर से बाहर किसी काम के लिए निकल था और ग्यारह हजार की लाइन ने उसे दर्दनाक मौत दी... घटना के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने उन्नाव-पुरवा मार्ग पर जाम लगा कर घंटो प्रदर्शन किया सुचना पर पहुची कई थानों की फोर्स व विजली विभाग के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की बात कह कर किसी तरह मामले को समझा बुझाकर शांत कराया और जल्द लाइन दुरुस्त करने का हवाला भी दिया
राजकुमार ,एसडीओ विद्युत
वितरण खण्ड द्वितीय उन्नाव
इससे सम्बंध में जो विधुत विभाग की तरफ
से जो 5 लाख का मुवावजा मिलता है वो इनको जल्द से जल्द मुहैय्या कराया
जाएगा और हमारी जो लाइन है उसको जाँच करके उसको बदलवाया जाएगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।