लखनऊ डेस्क
बिहार से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गई जिससे बड़ा रेल हादसा सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कई लोगों के ट्रेन के कोच में फंसे होने की आशंका है। ट्रेन बिहार के जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार आ रही थी।
विज्ञापन
हादसा बिहार के हाजीपुर के पास रविवार सुबह 4 बजे हुआ। सूचना पर सोनपुर से राहत व बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। राहत बचाव कार्य जारी है। बता दें कि इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। रेलवे की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। जबकि हादसे की गंभीरता को देखते हुए लगता है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि भारतीय रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिस पर यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
एडिशनल डायरेक्टर जनरल स्मिता वत्स शर्मा ने बताया कि अभी हमारा ध्यान राहत और बचाव कार्य पर है। डॉक्टरों की टीम के साथ रेलवे एक्सीडेंट मीडियल वैन मौके पर है। एनडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि वह लोगों को हर तरह की सहायता मुहैया करवाए।
आज सुबह बिहार के शहडाई बुजुर्ग में हुए रेल हादसे की वजह से सभी यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश से छपरा आने वाली ट्रेनों को मुजफ्फरपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।
इस मामले की जांच पूर्वी सर्कल लतीफ खान द्वारा की जाएगी। भारतीय रेलवे ने पटना में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 06122202290, 06122202291, 06122202292, 06122213234
रेल हादसे पर पीयूष गोयल के दफ्तर ने कहा
, 'सीमांचल एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेलमंत्री रेलवे बोर्ड के सदस्यों और पूर्व मध्य रेलवे के जीएम के संपर्क में हैं। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे में हुई निर्दोष लोगों की मौत को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।'

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।