ब्यूरो -रवि गुप्ता
मानव अंग की तस्करी करने वाले गैंग का खुलाशा करने के बाद एसएसपी अब इस मामले में और भी लोगो को पकड़ने के लिए एसआई टी की टीम गठित कर दिया है जिसकी विवेचना के लिए एक डिप्टी एसपी और दो इंस्पेक्टर को नियुक्त किया गया है जिसके बाद पुलिस अब देश भर में फैले इनके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है
एसएसपी अनंत देव तिवारी बे बताया की कल पुलिस ने मानव अंग की तस्करी करने वाले मामले में छै लोगो को गिरफ्तार किया था जो भोले भाले लोगो को बहला फुसला कर उन्हें लाखो रूपए का लालच देकर उन्हें दिल्ली लेकर जाकर उनकी किडनी ट्रांस प्लांट करते थे। इस मामले में पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला की एक बड़े डॉक्टर का नाम सामने आया है जिसका रैकेट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है। जहा यह डॉक्टर लोगो को रूपए का लालच देकर फर्जी दस्तावेज बनवाकर लोगो को किडनी प्रत्यारोपण के लिए विदेश भेजता था। जिसके सत्यापन के लिए एसआईटी का गठन किया गया है वही दिल्ली के लिए भी टीमें भेज दी गई है जल्द ही मामले का टीम खुलाशा करेगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।