ब्यूरो गोरखपुर- कृपा शंकर चौधरी
प्रयागराज महाकुंभ मे जाने वाले सम्मानित तीर्थयात्रियों के सम्मान में
परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया गया जिसके तहत
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन के प्रांगण मे तीन दिसवसीय निशुल्क जलपान केंद्र
का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक डी बी सिंह की उपस्थिति
मे पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र पाल सिंह के द्वारा
स्टाल का रीबन काटकर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम
को संबोधित करते हुए महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन तो होते
रहे हैं परंतु प्रथम बार प्रयागराज मे इतना मनमोहक विहंगम आयोजन किया गया
है जिसमे पावन पतित पावनी गंगा जो प्रदूषण से कराह रही थी निर्मल एवं
स्वच्छ हैं इसकेे लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता थी और इसको किया है
प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं भारत के प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी जी ने इसके लिए मै उन्हें धन्यवाद देता हूँ इसके अलावा
परिवहन निगम संगठन के पदाधिकारियों की जिन्होंने बडा़ हृदय करते
तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया
वे लोग भी प्रसंसा के पात्र हैं।
कार्यक्रम
मे विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह, पूर्व प्रमुख पिपराइच आनंद
शाही,महामंत्री कृष्ण चंदर श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश राय ,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव , शाखा मंत्री मदन सिंह , प्रशासनिक
अध्यक्ष विनोद तिवारी , सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के के तिवारी, गोरखपुर
डिपो अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शुक्ला , डिपो मंत्री मनन सिंह ,जीतन सिंह, संजय
सिंह, रामू मोदनवाल सहित कई कार्यकर्ता एवं सम्मानित यात्री गण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।