वाराणसी- डेढ़ साल के आयुष के सिर से उठा पिता का साया, कह के गए थे आऊंगा तो करवाऊंगा इलाज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 15 February 2019

वाराणसी- डेढ़ साल के आयुष के सिर से उठा पिता का साया, कह के गए थे आऊंगा तो करवाऊंगा इलाज

ब्यूरो बनारस -कैलाश सिंह विकास 

 
चौबेपुर के तोफापुर गांव के शहीद सीआरपीएफ जवान रमेश यादव का एक डेढ़ साल का बेटा आयुष भी है। आयुष का बचपन से ही एक पैर टेढ़ा है, जिसे सही करवाने का वादा करके पिता रमेश यादव वापस ड्यूटी पर गए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था।

पुलवामा में हुए आतंकवादी आत्मघाती हमले में रमेश शहीद हो गए। अब आयुष का पैर कैसे ठीक होगा इसकी भी चिंता परिजनों को सताने लगी हैं।

परिजनों ने बताया कि शहीद रमेश के पुत्र आयुष का एक पैर जन्म से ही टेढ़ा है, जिसे सीधा करवाने की बात इसबार छुट्टी पर आने के समय रमेश ने कही थी और आयुष को डाक्टर को भी दिखाया था। डाक्‍टर ने कहा था कि अभी आयुष बच्‍चा है इसलिये अभी समय है और जूता पहनाकर ही ये समस्या दूर हो जाएगी।

वापस जाते समय रमेश बोलकर गए थे कि अगली बार आउंगा तो इसका इलाज अच्‍छे से करवाऊंगा और इसके लिए जूता भी लाऊंगा पर अब परिजन और उनके गाँव वाले उनके तिरंगे में लिपटे शव का इंतज़ार कर रहे हैं।

आयुष बिलख रही मां के पास जा रहा है तो रोने लग रहा है इसलिए परिजन उसे गाँव में घुमा रहे हैं। घर से दूर हमारी मुलाकात आयुष से हुई तो उसने अपनी तोतली ज़बान में सिर्फ पापा कहा और शांत हो गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।