उन्नाव - आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सुरक्षा बढ़ी ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 27 February 2019

उन्नाव - आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सुरक्षा बढ़ी ...



  रिपोर्ट - विशाल सिंह 

पाकिस्तान पर वायु सेना की कार्यवाही के बाद उन्नाव में लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे पर गंजमुरादाबाद क्षेत्र में बनी हवाई पट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसको लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है.एक्सप्रेस वे पर बनी हवाई पट्टी की सुरक्षा को लेकर उन्नाव के जिलाधिकारी ने हवाई पट्टी पर 24 घंटे पीआरवी और स्थानीय पुलिस का पहरा बढ़ाने का निर्देश जारी कर दिया है.| पाकिस्तान किसी तरह की नापाक हरकत करें, इससे पहले ही सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है..लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के 302 किलोमीटर के सफर के बीच बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के गंज मुरादाबाद के कबीरपुर गांव के सामने लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी बनी है. किसी भी हमले से पहले विरोधी हवाई पट्टी को नुकसान पहुंचा सकता है. इसको ध्यान में रखते हुए डीएम देवेंद्र कुमार पांडे ने हवाई पट्टी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पीआरवी और स्थानीय पुलिस को तैनात किए जाने के निर्देश एसपी को दे दिए हैं.|वही यूपीडा के अधिकारी ने बताया की हवाई पट्टिया सुरक्षित है हम तैयार है और ऊपर से आदेश भी है अगर युद्ध की सम्भावना है तो युद्ध के लिए हम तैयार है | हवाई पट्टी की हम ही देख रेख कर रहे है कम्पनी की तरफ से पूर्ण सैनिक कल्याण निगम से हवाई पट्टिया सुरक्षित है हम तैयार है और ऊपर से आदेश भी है अगर युद्ध की सम्भावना है तो युद्ध के लिए हम तैयार है पूर्ण सैनिक संघ की तरफ से रमेश चतुर्वेदी डिस्ट्रिक कन्नौज पूर्व फुल संघ की तरफ से हम लड़ने के लिए तैयार है हमें भेजा जाए |हवाई पट्टी फूल तैयार है हवाई पट्टी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है हम तैयार ,हाँ सुरक्षा के हम मुस्तैद है |कोई दिक्कत नहीं है यहाँ कभी भी जहाज लैंड कराओ यही से लैंड हो जायेगा और आगे दो हवाई पट्टी है मेरे पास में भारत सरकार के पास में दो हवाई पट्टी|हवाई पट्टी की हम ही देख रेख कर रहे है कम्पनी की तरफ से पूर्ण सैनिक कल्याण निगम से |ये सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ये स्वाभाविक बात है की जो हमारे यहाँ इस तरह से व्यवस्था सुविधाए उपलब्ध है उन सबके प्रति हम सब लोग सजग और जागरूक है इस क्रम में हमारी पुलिस अधीक्षक से बैठक हो रही वहा की सुरक्षा व्यवस्था कराई गई है साथ साथ यूपीडा के प्रबंधन और सुरक्षा...पीआरवी तैनात कर दिया है औरस और बंगारमऊ थाने के थानाध्यक्षो को तैनात कर दिया गया है इसलिए वहा पर गस्त और सुरक्षा व्यवस्थित है |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।