रिपोर्ट - रवि गुप्ता
प्रधानमंत्री
स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत कानपुर के गणेश शंकर मेमोरियल मेडिकल कालेज
में बुधवार को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ द्वारा किया जाना है जिसको लेकर मेडिकल कालेज में मंगलवार को डी
एम् ,एस एस पी के साथ कॉलेज की प्राचार्या ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
किया। इस दौरान तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया।इस मौके पर डी एम्
विजय विश्वास पंत ने बताया की मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ के साथ भारत
सरकार के मंत्री जे पी नड्डा डॉ. हर्षवर्धन सिंह समेत प्रदेश के चिकित्सा
शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक के शिलान्यास को लेकर आ
रहे है जिसको लेकर मेडिकल कालेज ओडिटोरियम में तैयारियां पूरी कर ली गयी
है।मेडिकल कालेज की प्राचार्या ने बताया की यह केंद्र सरकार द्वारा बनाये
जा रहे सुपर स्पेसिएलिटी हॉस्पिटल के ब्लॉक का शिलान्यास कल सुबह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा रहा है इसमें केंद्र सरकार के
मंत्री व प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल होंगे।तैयारियां पूरी
कर ली गयी है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।