कैलाश सिंह विकास ब्यूरो वाराणसी
मुक़द्दस हज सफर पर जाने वाले ज़ायरीन इस बार हज के लिए घरों से निकलेंगे तो एहराम पहन कर निकलेंगे। उक्त जानकारी सेण्ट्रल हज कमेटी के सदस्य व वाराणसी इम्बारकेशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने हज कमेटी ऑफ इण्डिया की मुम्बई में सम्पन्न अहम बैठक से लौटने पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। डॉ. जावेद ने बतलाया कि पिछले दो सालों से लगातार मेरी यह मांग थी कि पूर्वांचल का हज ज़ायरीन एहराम पहन कर सीधे पहले बनारस से जेद्दा जाए, उमरा करे, फिर हज करे और उसके बाद मदीना जाए और वहां से उसकी वापसी हो। इस बार हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी एयरलाइन्स एयर इण्डिया वाराणसी से हज ज़ायरीनों को लेकर पहले जेद्दा जाएगी और वापसी में मदीना से चलकर बनारस पहुंचेगी। गौरतलब है कि पूरे हिंदुस्तान से हज ज़ायरीन दो चरणों में जाते हैं, पहले चरण में मदीना और दूसरे चरण में जेद्दा। इस प्रकार वाराणसी से जाने वाले हज ज़ायरीन इस बार दूसरे चरण में यानी 20 जुलाई के बाद हज यात्रा पर जा सकेंगे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।