यूपी से ठोकेंगे ताल ,प्रवीण तोगड़िया ने जारी की 26 उम्मीदवारों की सूची..... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 27 March 2019

यूपी से ठोकेंगे ताल ,प्रवीण तोगड़िया ने जारी की 26 उम्मीदवारों की सूची.....




विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और हाल में हिंदुस्थान निर्माण दल का गठन करने वाले प्रवीण तोगड़िया ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने कुछ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए।तोगड़िया ने कहा कि देश में नए सामाजिक-राजनीतिक नेतृत्व को लाने का समय आ गया है क्योंकि जिन राजनीतिक दलों ने इस देश पर राज किया है, वे यहां की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में विफल रहे हैं। 



यूपी से ताल ठोकेंगे प्रवीण तोगड़िया ये रही लिस्ट---

फैजाबाद से हरिशंकर मौर्य, अंबेडकरनगर से परशुराम पटेल, खलीलाबाद से राजेंद्र पटेल, मछलीशहर ललाई सरोज, कौशांबी धीरेंद्र कुमार सरोज, कन्नौज ऋषि राजपूत लोध, सुल्तानपुर चंद्रिका प्रसाद वर्मा, आंवला दिनेश कश्यप, मोहनलालगंज रामहेत गौड, धौरहरा बलजीत कौर, चंदौली रामखिलावन यादव, अलीगढ़ विपेंद्रप्रताप सिंह, कैराना रेखा गुर्जर, फिरोजाबाद मानवेंद्र प्रताप सिंह, बरेली भानु प्रताप गंगवार, लखीमपुर खीरी महेश वर्मा, उन्नाव नीलिमा गजेंद्र पटेल, झांसी धर्मेंद्र कुशवाहा, हमीरपुर नंदकिशोर प्रजापत, बांदा भूपेंद्र निषाद, प्रतापगढ़ रामखिलावन पटेल, बस्ती रोहित पाठक, लालगंज जगधीराम कनौजिया, जौनपुर शेषमणि मौर्य, भदोही विनोद सम्राट कुशवाहा और सलेमपुर से आरपी जिज्ञासु।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।