रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद सीजेएम की अदालत ने
पूर्व विधायक विजय सिंह को जेल से तलब कर पुलिस ड्राइवर की हत्या के मामले
में वारंट बनाया है। फर्रुखाबाद के पूर्व विधायक विजय सिंह को कड़ी सुरक्षा
व्यवस्था में नैनी जेल से फतेहगढ़ कचहरी लाया गया । विजय सिंह अदालत के
बाहर एक वकील के बिस्तर पर बैठे रहे। समर्थकों की विजय सिंह से मिलने बालों
की भीड़ लगी रही। मालूम हो कि कोतवाली फतेहगढ़ के ड्राइवर विजेंद्र सिंह
तोमर की 26 जून 2014 को सुबह 7.30 बजे सिविल लाइन मडइयां स्थित कमरे पर
सरकारी रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हुई थी। जनपद मैनपुरी के आश्रम रोड
बालाजीपुरम निवासी राहुल तोमर ने अपने पिता की हत्या एवं लूट के मामले में
अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस को मौके पर
ड्राइवर का सुसाइड नोट भी मिला था क्राइम ब्रांच की जांच में सुसाइड नोट की
राइटिंग की भी जांच कराई गई थी। पुलिस की जांच में पूर्व विधायक विजय सिंह
प्रकाश में आए। उन्हें धारा 306 आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी
बनाया है। मालूम हो पूर्व विधायक विजय सिंह काबीना मंत्री ब्रह्मदत्त
द्विवेदी की हत्या के मुकदमे में इलाहाबाद की नैनी जेल में बंद है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।