महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर जी को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष
बनाया गया है। जे.पी.एस. राठौर जी ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया
है। जेपीएस राठौर के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
दौड़ पड़ी। भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पहुचकर जेपीएस राठौर जी को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यभार ग्रहण करने के बाद
जेपीएस राठौर जी ने केंद्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे जी, प्रदेश (संगठन)
महामंत्री सुनील बंसल जी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
जी व डॉ दिनेश शर्मा जी का आभार व्यक्त किया
जेपीएस राठौर जी को उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना, आशुतोष टंडन, स्वतंत्र देव सिंह, ब्रजेश पाठक, मुकुट
बिहारी वर्मा,चैधरी भूपेंद्र सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, श्रीमती स्वाति
सिंह, उपेंद्र तिवारी, श्रीमती अनुपमा जयसवाल, प्रदेश महामंत्री
पंकज सिंह गोबिन्द नारायण शुक्ला, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के
सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध) सुरेश तिवारी ने भी
विशेष रूप से बधाई देते हुए शुभकामनाये दी । उल्लेखनीय है कि जे.पी.एस. राठौर जी ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक व
एमटेक की शिक्षा प्राप्त की है, जिसके बाद 1996 मे बीएचयू के छात्र संघ
अध्यक्ष बने व बाद में भाजपा में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभाते हुए वर्तमान में
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रबंधन के
प्रभारी व अवध क्षेत्र के प्रभारी के रूप में भी पार्टी की सेवा कर रहे
हैं

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।