फर्रुखाबाद: - बीते काफी दिनों से फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने तमंचा व चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया|.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 15 March 2019

फर्रुखाबाद: - बीते काफी दिनों से फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने तमंचा व चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया|..


 

 

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

 

बीते काफी दिनों से फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने तमंचा व चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया|पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि पुलिस ने गुरुवार तड़के लगभग 7 बजे दरोगा सुरेन्द्र सिंह,गजराज सिंह आदि ने थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी बब्लू कुरैशी पुत्र सरीफ कुरैशी व फरमान पुत्र इरफान को जरारी मोड़ के निकट नगला रघोल से गिरफ्तार किया है| एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बब्लू व फरमान पर गौकशी के साथ ही साथ कई मुकदमे दर्ज है|दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर में बारंट जारी थे|दोनों पर 15-15 हजार के ईनाम था| पुलिस ने उनके पास से एक चाकू और एक तमंचा बरामद किया है|

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।