महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
उत्तर प्रदेश में अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को शासन ने
डीएम हाथरस डॉ. रमा शंकर मौर्या को हटा दिया। उनकी जगह प्रवीण कुमार
लक्षकार को नया डीएम नियुक्त किया गया है। प्रवीण कुमार इससे पहले विशेष
सचिव पंचायती राज विभाग के पद पर तैनात थे। वहीं, डॉ रमा शंकर मौर्या को
विशेष सचिव पंचायती राज विभाग बना दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज शासन की बड़ी बैठक में कई अन्य अधिकारियों के तबादले
हो सकते हैं। इससे पहले फरवरी में भी कई अधिकारियों के तबादले किए जा चुके
हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।