महराजगंज फरेंदा थाना क्षेत्र के धानी रोड स्थित विश्रामपुर चौराहे पर आज सोमवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक चतुर्भुजी भारती पुत्र वृंदावन को गाेली मार कर सेवा केंद्र से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घायल चतुर्भुजी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते चले कि कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी चतुर्भुजी विश्रामपुर चौराहे पर फिनो बैंक का ग्राहक सेवा चलाते थे।
सोमवार की दोपहर वह केंद्र पर बैठ कर अपना कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच एक ही बाइक पर तीन बदमाश आये और धड़धड़ाते हुए केंद्र में घुस गए। चतुर्भुजी कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने असलहा सटा कर रुपयों से भरा बैग उठा लिया। जब बदमाश रुपये भरा बैग लेकर जाने लगे तो चतुर्भुजी ने शटर उठाने वाले हैंडिल से एक के सिर पर प्रहार कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने पलटवार करते हुए उसे गोली मार दी।घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरेंदा की तरफ भाग निकले। दिन-दहाड़े हुई घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी रास्तों की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।