न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
चंदौली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ
पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र में कई जगहों पर चैपाले लगाकर
विधायक साधना सिंह के साथ लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगें। चंदौली
संसदीय सीट में उन्होंने चुरमुली, धपरी, खुरुहजा, सुरौली हिंद वारी, बिंद
पुरवा मुस्तफापुर और धरना गांव में जन चैपाल लगाकर लोगों से वोट मांगे।
विधायक साधना सिंह ने कहा कि एक बार फिर हम लोगों को जीताकर प्रदेश अध्यक्ष
जी को संसद भेजना है। उन्होंने कहा कि सांसद जी ने जिस तरह से प्रदेश का
विकास किया है, उसको हम सभी लोग जानते हैं। आज चंदौली में जिस तरह विकास चल
रहा है, उससे हम सभी लोग अच्छी तरह से अवगत है। निषादों के बीच में डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि इस बार भी निषादों का
ख्याल रखते हुए पार्टी ने एक बार फिर से प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से
टिकट दिया है। इस बार भी वह जीतकर आ रहे हैं। पार्टी आप लोगों को पूरी तरह
से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप लोग भाजपा के पक्ष में वोट
करें और देश को मजबूत बनाने का काम करें। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को
उन्होंने जनता के बीच में बताया और कहा कि अगर सरकार सत्ता में दोबारा आती
है, तो देश में विकास की गति को बढ़ाने का काम किया जाएगा। डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जिन गांवों में अभी तक विकास पूरी तरह
नहीं हुआ है, वहां पर छह माह के अंदर विकास की गति को बढ़ावा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए मैंने बहुत काम किए है। मैने
मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला है और यहां की विधायक साधना जी से अनुरोध
करूंगा कि मुगलसराय विधानसभा का नाम भी बदल जाये तो अच्छा हो। उन्होंने कहा
कि गांवों की कच्ची गलियों को पक्की कराया है। जिले में कई जगह पर हाईवे
का काम किया और ओवरब्रिज का भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की
गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां पर यह जिला विकास के मामले
में बहुत पीछे चल रहा था। अब वह बहुत आगे पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि
यहां पर रिंग रोड सहित कई सारी योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि जिले के
विकास में एक बड़ा काम मैंने केंद्रीय विद्यालय खुलवा कर किया है। जिसमें
आज जिले के 2300 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के
मामले में जहां पर अभी आपका जिला अछूता है, वहां पर अगले पांच सालों में
इतना विकास किया जाएगा कि पूरे देश में आपकी संसदीय सीट का नाम होगा।
उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि आपका जिला विकास के मामले में बहुत आगे
जाएं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।