वाराणसी- लोकसभा सीट से 26 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 2 May 2019

वाराणसी- लोकसभा सीट से 26 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे


ब्यूरो वाराणसी -कैलाश सिंह विकास  

5 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के अंतर्गत 77 वाराणसी लोकसभा सीट पर आज गुरुवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिवस क्रमशः श्याम नन्दन-जनता पार्टी, अर्जुन राम शंकर-जन संघर्ष विराट पार्टी, राजेन्द्र गांधी-निर्दल, राजकुमार सोनी-निर्दल एवं संजय विश्वकर्मा-कांशीराम बहुजन दल सहित कुल 05 प्रत्याशियों ने अपना-अपना पर्चा वापस लिया। इस प्रकार अब वाराणसी लोकसभा सीट पर कुल 26 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे।

वाराणसी संसदीय सीट के लिए होने वाले चुनाव में 5 लोगो द्वारा आज नामांकन वापस लिये अर्जुन रामशंकर राजेन्द्र गांधी श्यामनंदन प्रसाद संजय विश्वकर्मा राजकुमार सोनी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।