न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. इससे पहले ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दलितों बस्ती में लोगों की उंगली पर वोट देने से पहले ही स्याही लगा दी गई. इसके साथ ही उन्हें 500 रुपए भी दिए गए है.मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली लोकसभा सीट का है. यहां केताराजीवनपुर गांव में दलित बस्ती के लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वोट न देने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाया है. दलित बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया है कि वोट न देने के लिए उनको न सिर्फ पैसे दिए गए बल्कि उनकी उंगलियों पर चुनाव में इस्तेमाल की जानी वाली स्याही भी लगा दी गई, ताकि वे वोट न दे सके. लोगों का आरोप है कि मतदाताओं को 500-500 रुपए दिए गए और वोट न देने के लिए कहा गया..
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।