ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
पाकिस्तान के लाहौर से 100 किलोमीटर दूर नारोवाल शहर में 400 वर्ष
पुराना ऐतिहासिक गुरु नानक देव महल को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया।
जिसके बाद से देश भर में सिख समुदाय द्वारा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।
इसी क्रम में कानपुर में भी सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरुद्वारा
कीर्तनगढ़ गुमटी नम्बर 5 में भारी संख्या में सिख समुदाय के लोगो ने एकजुट
होकर हाथों में तलवार थाम कर पाक की इस नापाक करतूत पर अपना आक्रोश जताया।
और जमकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ़ मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। सोसाइटी के
सदस्यों का कहना है कि पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है जिस तरह
से प्रसिद्ध गुरु नानक देव महल ने तोड़फोड़ और वहां की खिड़कियां व दरवाजे
चुरा ले गए यह बहुत ही कायराना हरकत है । इसे सिख समुदाय बर्दाश्त नहीं
करेगा। हमारी सरकार से मांग है कि ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाई हो।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।