रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
आज सुल्तानपुर में अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की एक अहम बैठक
सुल्तानपुर के विनोवापुरी पटेल नगर के निषाद भवन में सम्पन्न हुई,इस बैठक
में चुनाव को लेकर चर्चा हुई,संगठन को मजबूत करने के साथ साथ ही पत्रकारो
के हित की भी चर्चायें हुई,कार्यक्रम प्रभारी सुल्तानपुर जितेन्द्र
श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण बैठक करते हुए,सर्व सम्मति से
जिले की कार्यकारिणी की पुरानी कमेटी के निष्क्रियता और नई कमेटी के गठन पर
भी चर्चाये हुई,माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष शील सिंह गहलौत से जितेन्द्र
श्रीवास्तव द्वारा वार्तालाप करने के बाद नई कमेटी के गठन पर भी चर्चा
हुई,जिसमे रविकान्त निषाद जी को जिले का,और तहसील जयसिंहपुर ओमप्रकाश
वर्मा,कादीपुर संतोष अग्रहरी,लम्भुआ से वीरयोद्धा के पत्रकार पवन यादव को
प्रभार दिया गया,जिसमे बल्दीराय और सदर तहसील का प्रभार अभी तक किसी को नही
दिया गया,रविकान्त निषाद जी ने कहा हमे संगठन को आगे बढ़ना है,पत्रकारो के
ऊपर हो रहे हमले और उनको झूठे केस फर्जी एफ आई आर में फसाया जाता रहा है,अब
ऐसा नही होगा,अब यह नही चलेगा,जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा पत्रकारो के
ऊपर खबर कबरेज करने के दौरान पुलिस प्रोटेक्शन मिलनी चाहियें,हमले होने पर
उनकी सुनवाई हो,सरकार की हर सुविधाओं के साथ साथ हॉस्पिटल में भी उनको
सुविधाये मिले,पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ होता है,देश के चौथे स्तंभ के
ऊपर फर्जी एफ आई आर होने पर पहले जांच करे तब कार्यवाही करें,हमें इसी लड़ाई
को आगे लड़ने के लिए अपने संगठन को आगे बढ़ाना है,हमारा संगठन सिर्फ पत्रकार
के हित की लड़ाई लड़ेगा,हमारा संगठन कम समय मे कई प्रदेशो में आप सभी के
सहयोग से कार्य कर रहा है,पवन यादव लम्भुआ ने साफ तौर पर कहा की कुछ
संगठनों में हमने देखा है,कि लोग सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने के लिए जुटे
रहते है,लेकिन हमें ऐसा नही करना है,हमे जम कर लड़ाई लड़नी है,इस मौके
पर,जितेन्द्र श्रीवास्तव,अशोक वर्मा,रविकान्त निषाद,मनोज कुमार,वागीश
कुमार,विमलेश कुमार,दिग्विजय मिश्रा,ओमप्रकाश वर्मा,राम प्यारे निषाद,बृजेश
गौड़,आनन्द निषाद जगमोहन,और पवन कुमार यादव पत्रकार वीरयोद्धा लम्भुआ आदि
पत्रकारो ने भाग लेते हुए अपने अपने विचार रखे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।