ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई युवक की हत्या का
खुलाशा करते हुए पुलिस ने दो हत्या अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस
ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन व हत्या के दौरान प्रयोग में लाई गई
ऑटो भी बरामद की है ।एसएसपी अनन्त देव् ने वार्ता के दौरान बताया कि बीते
28 मार्च की रात को मृतक रवि यादव के साथ मे सरायमीता पनकी निवासी आकाश
निगम और सुशांत सिंह ने टाटमिल चौराहे पर एक साथ बैठ कर शराब पिया था ।और
आकाश की ऑटो में बैठकर पनकी सरायमिता पहुचे ।जहां पर इन लोगो ने फिर शराब
पिया ।इस दौरान अपनी पसंद का गाना सुनने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो
गया ।और झगड़े के दौरान शुसन्त और आकाश ने मिलकर रवि की ईंट पत्थरो से मार
कर हत्या कर दी ।घटना के बाद इन लोगो ने रवि के शव को मौके पर छोड़ कर फरार
हो गए थे।मृतक के मोबाइल में सुशांत ने अपना सिम डाल दिया था ।और उसका
प्रयोग करने लगा था ।जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल के आधार पर दोनो को
गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।