जिला संवाददाता -अभिलाष
दिनांक 21.05.2019 को थाना बिधूना में सूचनाकर्ता पुत्तू सिंह पुत्र रामदीन निवासी उदनपुरा किकियानी की मड़ैया थाना इकदिल जनपद इटावा ने सूचना दी कि दिनांक 09.06.2019 को जब वह पैसे निकालते समय उसने एक अज्ञात व्यक्ति से पैसे निकालने के सम्बन्ध में सहायता ली जिसने धोखे से मेरा ATM बदलकर मेरे खाते से ऑन लाइन शापिंग कर ज्वैलरी खरीद ली तथा मेरे खाते से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए है मेरे खाते से कुल 2,26,800 रु0 खर्च कर दिये है इस सूचना पर थाना बिधूना में मु0अ0सं0 301 19 अन्तर्गत धारा 420 IPC व 66 IT Act बनाम अज्ञात में पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक बिधूना द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया सुनीति द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक बिधूना को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विवेचना के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बिधूना द्वारा बैंक डिटेल आदि साक्ष्यों को एकत्रित करने के बाद अभियुक्त राम निवास पुत्र नन्द किसोर निवासी नरेन्द्रपुर थाना गुरसांयगंज जनपद कन्नौज प्रकाश में आया जिसकी पहचान वादी द्वारा की गई । दिनांक 25.06.2019 को अभियुक्त को बस स्टैण्ड किशनी रोड बिधूना से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसका चालान माननीय न्यायालय किया गया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।