रिपोर्ट - अमित गौर
जालौन के कालपी में यमुना पुल से निचे गिरने से मजदूर की हुई मौत। कानपूर
से लेकर झाँसी तक रेलवे की डबल लाइन का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है जिसमे
आज कालपी की यमुना नदी पर रेलवे के पुल का निर्माणकार्य हो रहा है जिसको
बनाने के लिये उसमे कई मजदूर कार्य कर रहे है यमुना नदी पर बनाये जहा रहे
निर्माणाधीन पुल पर काम करते हुये ३२ वर्षीय मजदूर चक्कर खाकर पुल से नीचे
गिरने पर मौत हो गई, नगर मे यमुना नदी पर रेलवे पुल बनाने का कार्य चल रहा
है शनिवार की दोपहर रोजाना की भांति सभी मजदूर अपने अपने काम मे लगे हुये
थे तभी यमुना पुल के डिलौलिया छोर पर काम कर रहे ३२ वर्षीय रहीसुद्दीन
पुत्र कलीमुद्दीन निवासी मालदा टाउन पश्चिम बंगाल अचानक गश खाकर पुल से
नीचे यमुना नदी के किनारे जा गिरा और वह बुरी तरह जख्मी होगया जिससे वहां
काम कर रहे मजदूरो मे हडकम्प मच गया सभी मजदूर उसे बचाने के लिये पुल के
नीचे पहुचे जहा पर उक्त मजदूर जमीन पर घायलपडा था तत्काल उसे सामुदायिक
स्वास्थ केंद्र भेजा गया जहा पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।