जिला संवादाता - अरविन्द शर्मा
यूपी
के कानपुर देहात में रिश्तों ने रिश्तों का कत्ल कर दिया । बंटबारे को
लेकर लाठी डंडों से पीट पीट कर भाई व पिता ने युवक की हत्या कर दी। घटना की
सूचना मिलते ही मौके पर कई थाने की पुलिस पहुँच गई, तो वही शव को न ले
जाने पर परिजनों ने हंगामा किया। माहौल न बिगड़ता देख पूरा गांव पुलिस में
छावनी तब्दील हो गया, फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिये भिजवाकर दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।दरअसल
पूरा मामला जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा का है।
जहाँ रिश्तों ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। जमीन के बटवारे को लेकर के लाठी
डंडो से पीट पीट कर भाई व पिता ने एक युवक की बेहरमी से हत्या कर दी। घटना
से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुँच
गई।और शव को कब्जे में लेना चाहा। लेकिन शव को न ले जाने पर परिजनों ने
जमकर हंगामा काटा। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में
तब्दील कर दिया। और आरोपियों की तलाश में जुट गई । किसी तरह पुलिस ने
परिजनों को समझाते हुए कार्यवाही का अस्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई
हैं
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।