रिपोर्ट - राकेश सिंह
थाना क्षेत्र खोडारे में मंगलवार दोपहर को अनिल श्रीवास्तव 50 वर्ष,उनकी पत्नी गीता श्रीवास्तव 48 वर्ष व उनका पुत्र मनीष एवं अभिषेक श्रीवास्तव तथा गंगाराम यादव निवासी गण नरहरपुर गन्ने के खेत मे दवा का छिड़काव कर रहे थे । वापस आकर खाना खाया उसके बाद अचानक तबियत बिगड़ने लगी तो सभी एक गाड़ी बुक करके बभनान गए वहाँ से जिला अस्पताल बस्ती में पहुँचे । बस्ती से भी बी आर डी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए भेज दिया गया । वहां से सी एम ओ गोण्डा को सूचित किया गया । रात करीब 11 बजे सी एच सी बभनजोत के डॉ जे पी वर्मा व डॉ तरुण टीम के साथ गांव पहुचे । मौका मुआयना किया जहां से कीटनाशक कोरिजिन की बोतल मिली । छोटे बेटे अभिषेक श्रीवास्तव की मृत्यु हो गयी शेष चार की हालत गंभीर है । कुछ गांव वाले खेत मे कीटनाशक की बुआई से जहर असर करने की जगह खाने में जहर मिले होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं । उनका तर्क है कि अभिषेक को छोड़ सभी ने खाना खाया और उनकी तबियत बिगड़ने पर अभिषेक ही बाजार में गाड़ी बुक कराने आया था यानी साथ होने के बावजूद जबतक अभिषेक ने खाना नही खाया था तबतक वो ठीक था, बाद में वो खाना खाया फिर उसकी तबियत बिगड़ी जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।