ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास
घटना के समय विदेशियों सैलानियो सहित 50 लोग थे मौजूद दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू चेतगंज स्थित पुराना पान दरीबा क्षेत्र के एक बहुमंजिले होटल में आग लगने से मची अफरा-तफरी।क्षेत्रीय लोगो की सूचना पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।घटना के बारे में बताया जाता है कि नई सड़क से औरंगाबाद मार्ग पर लगभग 20 मीटर अंदर पानदरीबा में होटल हाउस ऑफ जिप्सी है। जिसमे शुक्रवार की दोपहर होटल के तीसरे मंजिल पर एकाएक आग लगने से धुंआ निकले लगा। जिससे होटल में हड़कंप मच गया। होटल के अंदर उस समय करीब 50 भारतीय व विदेश पर्यटक मौजूद थे। जो लोग उस दौरान होटल में थे वो घबड़ाकर सड़क की ओर भागने लगे। तंग गली में होटल होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।