ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
आगरा में नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष की हत्या को
लेकर कानपुर में अधिवक्ताओं ने शोक दिवस मनाया। शोक दिवस के साथ ही
अधिवक्ता कार्य विरत रहे और कचहरी का कामकाज पूरी तरह से बंद रहा। जिसके
चलते वादाकारियों के मुकदमों में सुनवाई नहीं हो सकी। आगरा में बुधवार को
शपथ ग्रहण से पूर्व उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की
गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी दुख है।
घटना के चलते गुरुवार को कानपुर में कचहरी में बार, लायर्स व यंग लायर्स
एसोसिएशन के साथ सभी अधिवक्ताओं ने हत्या के विरोध में शोक दिवस मनाया। सभी
न्यायिक कार्यों से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए
दो मिनट का मौन रखा। बार अध्यक्ष श्याम जी श्रीवास्तव ने बताया कि
अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार को बेहतर कदम बढ़ाने चाहिए। साथ
ही इस तरह की घटनाओं पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
कानपुर
यंग लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने उत्तर प्रदेश शासन से मांग
की कि प्रदेश में सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाए। इस
तरह की अमानवीय घटनाओं से प्रदेश की शांति एवं न्याय व्यवस्था को बिगड़ने
वाला बताया। इसके साथ ही यंग लायर्स के अध्यक्ष ने यह भी मांग की बार
एसोसिएशन भी अधिवक्ताओं की सुरक्षाक को लेकर कड़ी कार्रवाई करें। इसके पीछे
उन्होंने कागजी खानापूर्ति से सुरक्षा व्यवस्था के खराब होने की बात कही।
एसोसिएशन ने अधिवक्ता संगठन पदाधिकारियों को सरकारी सुरक्षा मुहैया कराने
की सरकार से मांग की। यहां पर नीरज प्रसाद दीक्षित, अंकित दीक्षित, अनूप
त्रिपाठी, मनोज तिवारी, राजीव सैनी, रमाकांत यादव आदि मौजूद रहें। हड़ताल के
चलते वादकारियों को पड़ा लौटना बार काउंसिल अध्यक्ष की हत्या को लेकर
अधिवक्ताओं की कचहरी में हड़ताल रही। हड़ताल के चलते कचहरी में आए वादकारियों
को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वादकारियों ने कचहरी में चल रहे
मुकदमों की सुनवाई नहीं होने पर अगली तारीख ली और बैरंग ही लौट गये। हड़ताल
के चलते कचहरी में सन्नाटा पसारा रहा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।