ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
कानपुर शहर में आवारा पशुओं की बाजारों में मौजूदगी एक बहुत विकराल
समस्या बन चुकी है। गाय, सांड, कुत्ते, सूअर, समेत कई आवारा पशु रोज
व्यापार और जीवन यापन के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। शहर के माल रोड,
गोविंद नगर, बड़ा चौराहा, परेड, नवीन मार्केट, जैसे बाजारों में आवारा पशु
राहगीरों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिसकी वजह से व्यापार भी चौपट हो रहा
है। लेकिन नगर निगम और उसे जुड़े हुए अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे
हैं। कहने को तो नगर निगम के पास कैटल कैचिंग वाहन है। लेकिन वह सिर्फ कहने
की बातें हैं। जिस वजह से परेशान होकर शहर के व्यापारियों ने सिटी
मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा साथ ही यह भी कहा कि
यदि उनकी यह मांग पूरी नहीं होती है। तो अगली बार व्यापारी एक बड़ा आंदोलन
करेंगे। मुख्य रुप से उपस्थित अभिमन्यु गुप्ता, हरप्रीत सिंह बब्बर, संजय
बिस्वारी, उपेंद्र दुबे, विनय कुमार, अंकुर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।