उन्नाव - पुलिस ने नवजात की ली जान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 29 June 2019

उन्नाव - पुलिस ने नवजात की ली जान

 रिपोर्ट - उमेश शुक्ला 

 पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं, कोतवाली गंगाघाट के गोताखोर राजीवनगर मोहल्ला में गुरूवार की देर रात दबिश देने पहुंचे आधा दर्जन पुलिसकर्मी पड़ोसी के घर में दीवार फांद कर घुस गए। जहां एक महिला को प्रसव हो रहा था। किसी मकबूल का घर पूंछने के लिए पुलिस दबाव बना रही थी। परिजनो के विरोध करने पर पुलिस ने महिला के पेट पर लात मार दी। जिससे महिला के नवजात बच्चे को भी चोट आ गई। जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचते नवजात ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस पीड़ित परिवार पर लगातार इस बात का दबाव बना रही है कि इस मामले कि चर्चा किसी न करो। नवजात की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। उधर, घटना के बाद मौके से पुलिस कर्मी भाग निकले। परिजन देर रात मृत नवजात का शव लेकर कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां कार्रवाई न होने पर परिजन बैरंग लौट आए। शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोताखोर राजीवनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद राजा की पत्नी अंजुमन ने गुरुवार को एक बेटे को जन्म दिया था।


राजा ने आरोप लगाया है कि गंगाघाट कोतवाली में तैनात आधा दर्जन पुलिस कर्मी गुरूवार की देर रात पड़ोस के रहने वाले लुटेरे को पकड़ने के लिए दबिश देने आई हुई थी। परन्तु पुलिस लुटेरे के घर के बजाए उसके घर में फांद गई। और पीडितो के घर पर कई घंटों तक नंगा नाच खेला। नवजात की मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। उधर, हादसे के बाद दबिश देने आए सभी पुलिस कर्मी मौके से भाग निकले। पीड़ित परिजन देर रात नवजात का शव लेकर कोतवाली पहुंचे। मगर कोई कार्रवाई न होने पर वह बैरंग वापस लौट आए। शुक्रवार सुबह परिजन नवजात का शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए। जहां परिजनों ने एसपी एमपी वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई। एसपी ने शहर कोतवाली प्रभारी को नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए निर्देशित दिया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं इस पूरे मामले का गवाह एक मासूम बना जिसने पुलिस की इस काली करतूत का खुलासा कर दिया। देखिए किस तरह तीन वर्षीय यह मासूम अपने घर मे हुए खूनी खेल की हकीकत बयां कर रहा है। वही पुलिस इस पूरे मामले को झूठा बताते हुए घटना से इंकार कर रही हैं। ऐसे में देखना होगा पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी अपने ही विभाग के बेशर्म पुलिस कर्मियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।