RTGS और NEFT पर नहीं लगेगा अब कोई चार्ज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 6 June 2019

RTGS और NEFT पर नहीं लगेगा अब कोई चार्ज

तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ 
मोदी सरकार 2.0 की शुरुआत ही आम लोगों के लिए तोहफा लेकर आई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को रेपो रेट में 0.25 बेस प्वाइंट की कटौती की है, जिसका सीधा फायदा आपकी EMI में देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं सबसे बड़े बैंक की तरफ से एक और तोहफा दिया गया है, जिसके तहत अब पैसे ट्रांसफर करने पर लगने वाले चार्ज को हटा दिया या फिर कम कर दिया गया है.
RBI के गुरुवार के फैसले के अनुसार, बैंकों से RTGS (Real-time gross settlement) और NEFT (National Electronic Funds Transfer) के लिए लगने वाले चार्ज अब लागू नहीं होंगे. जल्द ही इसको लेकर एक सर्कुलर जारी कर दिया जाएगा, जिसे देश के हर बैंक के पास पहुंचाया जाएगा.
आपको बता दें कि RTGS का उपयोग लाखों रुपये ट्रांसफर करने में किया जाता है. जब भी भारी रकम ट्रांसफर की जाती है, तो ट्रांसफर के लिए कुछ चार्ज लगता है. लेकिन अब ये नहीं लगेगा, यानी छोटे या बड़े कारोबारी जो सेकेंड में अपना पैसा ट्रांसफर करते हैं उनके लिए खुशखबरी है. इसके साथ ही NEFT के जरिए भी होने वाले मनी ट्रांसफर पर लगने वाले चार्ज भी अब नहीं लगेंगे.
बैठक में रचा गया इतिहास RBI की मौद्रिक समीक्षा बैठक में 0.25 बेस प्‍वाइंट की कटौती हुई है. इसी के साथ अब नई रेपो रेट 5.75% हो गई है. आरबीआई की पिछली दो बैठकों में भी एमपीसी रेपो रेट में क्रमश: 0.25 फीसदी की कटौती कर चुकी है. यानी जून में लगातार तीसरी बार केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट घटाई है. वहीं रिजर्व बैंक के इतिहास में पहली बार है जब आरबीआई गवर्नर की नियुक्ति के बाद लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कमी आई है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।