जिला संवादाता अरविन्द शर्मा
जहाँ एक ओर सीएम योगी अवैध खनन पर सख्त कानून बनाने के साथ ही खनन
माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की कवायद कर रहे है जिसके चलते अवैध
खनन में शामिल खनन माफियाओं से लेकर जिम्मेदार आलाधिकारियों तक नकेल कसी जा
रही है वही दूसरी सीएम योगी के सख्त निर्देशो के बाद भी यूपी के कानपुर
देहात में SCL कम्पनी के ठेकेदार और खनन इंस्पेक्टर ने मिलीभगत करके अवैध
खनन के खेल को बेख़ौफ़ होकर अंजाम दे डाला और सरकार का करोड़ो रुपये का चूना
लगा दिया वही जिम्मेदार अधिकारी मात्र जाँच कराने की बात कर पल्ला झाड़ते
नजर आ रहे है। अब देखना होगा कि योगी सरकार ऐसे भृष्ट खनन इंस्पेक्टर पर कब
कार्यवाही करती है दरअसल कानपुर देहात में
कानपुर से झाँसी रेलवे लाइन में दोहरीकरण का काम कराया जा रहा है रेलवे
लाइन दोहरीकरण के लिये रेलवे ने SCL कम्पनी को ठेका दिया है
लेकिन SCL
कम्पनी के ठेकेदार ने खनन इंस्पेक्टर से मिलीभगत करके बिना परमीशन लिये
सेंगुर नदी से करोड़ो रुपये का बजरा निकाल लिया और करोड़ो रुपये बजरा नदी के
पास दूर जंगल में छिपा कर रख दिया जनपद में बैठे अधिकारियो को इसकी कानोकान
खबर तक नही हुई अधिकारियो की आंख में धूल झोंक SCL कम्पनी के
ठेकेदार और खनन इंस्पेक्टर ने योगी सरकार का करोड़ो रूपये की चोरी कर जनपद
में खलबली मचा दी है जबकि रेलवे SCL कम्पनी को काम कराने के लिये पूरा पैसा
देता है इसके बाद भी SCL कम्पनी ने खनन इंस्पेक्टर के साथ मिलकर बिना
परमीशन नदी से बजरा उठाकर दोहरीकरण हो रही लाइन में बिछा दिया गया बहुत सा
बजरा जंगलों में छिपाकर रख दिया है वही मीडिया द्वारा जब SCL कम्पनी और खनन
माफिया के इस खेल की जानकारी जिले के एडीएम प्रशासन को हुई तो जानकर हैरान
रह गए और पूरे मामले की जाँच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की
बात कही
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।