रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद पुलिस का एक नया कारनामा
सामने आया है जिससे पीड़ितों को अपनी आवाज उठाने के लिए बहुत सोचना पड़ सकता
है। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टिलिया ग्वाल टोली निवासी नरेश
चंद्र की जमीन को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था।दूसरा पक्ष एसडीएम सदर का
अर्दली होने के कारण जबरन पुलिस के साथ मिलकर कब्जा कर रहा था।जिसकी
शिकायत कोतवाली में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की थी उसी के चलते
नरेश चन्द्र कलेक्ट्रेट में पुलिस और अर्दली के खिलाफ धरने पर बैठ
गया।लेकिन पुलिस को यह नागबार गुजरा तो रात में पुलिस पीड़ित के घर पर जाकर
जमकर मारपीट करने के साथ लूटपाट की है।पीड़ित होश में आने पर पूरी घटना क्रम
के बारे में बताया ।पुलिस ने पीड़ित के घर के दरबाजे से लेकर घर का सभी
सामान बर्बाद कर दिया जो आपको वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है इस घटना के
बाद कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।