कानपुर देहात - फ़र्ज़ी दरोगा गिरफ्तार,चौकी इंचार्ज बन ट्रक मालिको से करता था वसूली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 9 July 2019

कानपुर देहात - फ़र्ज़ी दरोगा गिरफ्तार,चौकी इंचार्ज बन ट्रक मालिको से करता था वसूली




 जिला संवादाता अरविन्द शर्मा

कानपुर देहात पुलिस ने एक फ़र्ज़ी दरोगा को गिरफ्तार किया है बताया ये जा रहा है कि एक युवक फ़र्ज़ी चौकी इंचार्ज बनकर ट्रक मालिको को फोन कर उनके ट्रक से एक्सीडेंट होने की बात कहकर मामला दबाने के लिए उनसे अवैध पैसों की वसूली किया करता है मामले के जानकारी पुलिस को तब हुई जब एक ट्रक मालिक ने पुलिस थाने में सूचना देकर एक्सीडेंट होने की जानकारी मांगी तभी पुलिस काल को फ़र्ज़ी समझ मामले की जांच की तो पता चला कि ये एक शातिर अपराधी है जो फ़र्ज़ी चौकी इंचार्ज बन ट्रक मालिको को फोन पर उनसे अवैध वसूली करता है एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की लालपुर चौकी इंचार्ज बन ट्रक मालिको को फ़ोन कर उनसे ट्रक से एक्सीडेंट हो गया है और मामले को दबाने के लिए उनसे रुपयों की अवैध वसूली करता है इसके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज है ये बड़ा ही  शातिर अपराधी है जो चौकी इंचार्ज बन लोगो से वसूली कर रहा था इस जिले में ये फ़र्ज़ी चौकी इंचार्ज का पहला मामला नही है इसी जिले में अभी कुछ दिन पहले ही एक फ़र्ज़ी IPS गिरफ्तार किया जा चुका है 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।