रिपोर्ट - अभिलाष
श्री मौर्य ने कानपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जहाँ से अतिक्रमण हटाने के पश्चात दुबारा हो तो उस व्यक्ति व क्षेत्र के जिम्मेदार विभागीय कर्मी/अधिकारी के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाय, इससे सकारात्मक संदेश जाएगा। कहा कि आई जी आर एस में समस्या के समाधान की फर्जी सूचना देने वाले के विरुद्ध कार्यवाई की जाय।उन्होंने आगे निर्देशित करते हुए कहा कि कानपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं लो 0नि0 वि0 मिलकर प्लास्टिक कचरे से रोड बनाने की तकनीक व योजना पर कार्य करें। जल निकासी के लिये सभी संबंधित विभाग ठोस पहल करें। श्री मौर्य ने नगर निगम को ठोस "फेरी " नीति बनाने का निर्देश दिया बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना, नगर मेयर श्रीमती प्रमिला पांडेय,जिलाध्यक्ष बीजेपीश्री सुरेंद्र मैथानी,श्रीमती अनिता गुप्ता, विधायक श्री महेश त्रिवेदी, जिलाधिकारी श्री विजय विस्वास पंत ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनंत देव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।