रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
के थाना शमसाबाद में लेंटर गिरने से एक व्यति की मौत हो गई जबकि इस हादसे
में बालिका समेत 5 लोग घायल हो गए। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने घायलों को
डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार थाना
क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद में हैदर खां की के मकान में हैदर खां,मोरपाल,
महावीर ,नरेश सब्जी बेचने का काम करते हैं। रोज की तरह आज भी यह सभी सब्जी
बेंच रहे थे।शाम एका एक दुकान का लेंटर चरमरा कर गिर गया।लेंटर के मलबे
में दब कर हैदर खां (40) की मौके पर मौत हो गई। मोरपाल,महावीर,नरेश, तथा
सब्जी खरीदने आये अकील व उसकी पुत्री नजबी(5)गम्भीर रूप से घायल हो गई।
मरने वाले व घायल एक ही गांव रोशनाबाद के रहने वाले हैं। घटना की सूचना
पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से मलवा हटवाया। तबतक
हैदर की मौत हो चुकी थी। पाचों घायलों को पुलिस ने डाक्टर राममनोहर लोहिया
अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टर उनकी हालत चिंता जनक बता रहे हैं।
पुलिस ने हैदर खां के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगो की
माने मकान बहुत पुराना था ।इस बजह लेंटर गिरने से एक की मौत व पांच लोग
घायल हो गये हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।