फर्रुखाबाद - सम्पत्ति के लिये कलयुगी पुत्र ने माँ को मौत के घाट उतारा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 8 July 2019

फर्रुखाबाद - सम्पत्ति के लिये कलयुगी पुत्र ने माँ को मौत के घाट उतारा






रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

 फर्रुखाबाद के कायमगंज में सम्पत्ति के विवाद में वृद्ध माँ को पुत्र ने गला घोटकर मौत की नींद सुला दिया| पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी विधावती पत्नी जय सिंह  घर से निकट गन्ने के खेत में शौच करने के लिये गयी थी| उनका शव ग्रामीणों ने खेत में पड़ा देखा| उसके गले में साड़ी कसी थी| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा, दरोगा स्वेता सिंह आदि मौके पर पंहुची| उन्होंने जाँच पड़ताल के बाद उनके के बड़े पुत्र धनपाल को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आयी|मृतका के पांच पुत्र है| जिसमे सम्पत्ति बटबारें में उनमे आपस में विवाद चल रहा था| सबसे जादा विवाद अपनी माँ से धनपाल ही करता था| पुलिस ने मौके से शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतका विधावती के पति की मौत पूर्व में ही हो चुकी है| अपर पुलिस अधीछक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आरोपी धनपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है| उसने ही अपनी माँ की हत्या सम्पत्ति विवाद में गला घोटकर कर दी थी| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।