- सुपरस्टार रजनीकांत भारतीय राजनीति पर पैनी नजर रखते हैं और मौके-मौके पर इस बारे में अपनी राय भी व्यक्त करते रहते हैं. हाल ही में वह चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में नजर आए जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की. रजनीकांत ने अमित शाह और पीएम मोदी को कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी की तरह बताया.रजनीकांत ने कहा, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया जाना अच्छा फैसला है. इसके लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई." उन्होंने कहा, "
गृह मंत्री अमित शाह जी मिशन कश्मीर पूरा करने के लिए आपको दिल से बहुत शुभकामनाएं. जिस तरह से आपने इसे पूरा किया वो कमाल का था. खासतौर से जब आपने संसद में भाषण दिया, जबरदस्त सर, जबरदस्त."अपनी बात आगे बढ़ाते हुए रजनीकांत ने कहा, "अब लोग अमित शाह की शक्ति को समझेंगे. अमित शाह जी और मोदी जी कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी की तरह हैं."
रजनीकांत यहां एक किताब के विमोचन समारोह में बोल रहे थे. किताब का शीर्षक है, "Listening, Learning and Leading"इस किताब में पिछले दो साल के दौरान देश के सभी प्रदेशों और केद्र शासित राज्यों में उपराष्ट्रपति के 330 सार्वजनिक आयोजनों की कुछ झलकियां हैं

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।