रिपोर्ट - अभिलाष
कानपुर विकास प्राधिकरण के अटल विहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम में कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं पुनर्वना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में "Be A Smart citizen" कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कानपुर आई0आई0टी0 से श्री हरिशंकर व उनकी टीम द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनमानस को स्वच्छता के प्रति व स्मार्ट सिटी अवधारणा के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 कैबिनेट मन्त्री श्री सतीश महाना जी एवं मंडलायुक्त महोदय, नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा, श्रीमती मनीषा बाजपेयी, डॉ अवध दुबे, परिवर्तन संस्था की टीम आदि गणमान्य जनो द्वारा प्रतिभाग किया गया। आई0आई0टी0 के प्रो श्री विनोद तारे, परिवर्तन संस्था के पदाधिकारी द्वारा वाटर कंसर्वशन व अन्य महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार व्यक्त किये गए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।