हौसला बुलंद चोरों ने फिर दिया चोरी की घटना को अंजाम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 18 August 2019

हौसला बुलंद चोरों ने फिर दिया चोरी की घटना को अंजाम


ब्यूरो -कैलाश सिंह विकाश 

दस से बारह हजार रुपये नगदी समेत चोरो ने 5 मोबाइल भी उड़ाए ।।

आखिर क्यों कैंट थाना क्षेत्र में बढ़ते जा रहे हैं अपराध।

चोरों और अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का डर।।

घटना कैंट थाना क्षेत्र पांडेपुर चौकी के रामेस्ट नगर कॉलोनी का  है जहा एक नवनिर्मित मकान में काम कर रहे मजदूर जो कि 4 दिन पहले ही बिहार से आए हुए है और यही पर रह कर काम कर रहे थे रोज की भांति यह काम कर रात में खाना खाये और तीसरे मंजिल पर सोने चले गए । इन सबका सारा सामान मोबाइल पैसा कपड़ा सब दूसरे मंजिल पर रखा हुआ था जब ये सुबह उठे तो देखा उनके कपड़े जमीन में बिखरे पड़े थे जब ये अपने सामान चेक किया तो उनके रखे हुए पैसे जो लगभग 10 से 12000 हजार थे और इनके 5 मोबाइल गायब थे। तब यह इसकी सूचना अपने मकान मालिक को आ कर दिए मकान मालिक का घर नवनिर्मित मकान से कुछ दूरी पर ही है मकान मालिक विनोद जयसवाल पेशे से व्यवसाई हैं इनका मलदहिया में दुकान है उन्होंने तुरंत इसकी सूचना 100 नंबर को किया थोड़ी देर बाद सो नंबर पुलिस के साथ पांडेपुर चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहोच गए। चोरी का अंदेशा यह लगाया जा रहा है चोर रात में दूसरे के मकान के सहारे नवनिर्मित मकान में घुसकर चोरी किये ।।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।