समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव ने आज शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद में ए.के. कालेज में पुस्तकालय भवन का
लोकार्पण किया और स्व0 झाऊ लाल यादव, पूर्व विधायक की मूर्ति का अनावरण
करने के पश्चात् एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। उन्होंने स्व0 झाऊ लाल के
संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे हमारी याद में रहेंगे। इस
अवसर पर सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव एवं विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी भी उपस्थित रहे।
अखिलेश यादव ने इन
कार्यक्रमों में कहा कि आज बड़ी लड़ाई है। अन्याय सीमा से परे है। पुलिस झूठे
मुकदमें लगा रही है। निर्दोष एनकाउण्टर में मारे जा रहे हैं। अब किसी को
मुकदमा लिखाने की जरूरत नहीं है। सरकार और पुलिस के कारनामों से जिस उत्तर
प्रदेश को हमने उत्तम प्रदेश बनाने का सपना देखा था उसे भाजपा ने हत्या
प्रदेश बना दिया है। उन्होंने कहा कि हत्या और बलात्कार के मामलों की जांच
रिपोर्ट तैयार करने के साथ अन्याय के प्रतिरोध में भी खड़े हो। उन्होंने कहा
भाजपा संविधान से मिले अधिकारों को भी छीन रही है। नौकरियों में सीमाएं
बांध दी गई है कि नौजवान आगे नहीं जा सकते।
अखिलेश यादव ने
कहा कि आज सब प्राईवेट होता जा रहा है। आउटसोर्स चल रहा है। साधन उनके हाथ
में है जो संख्या में कम हैं। हमें अपनी मेहनत से स्टेटस पाना है, अपने को
साबित करना है। इसके लिए बड़े काम करने होंगे। बड़े अस्पताल, बड़े कालेज खोलने
होंगे तभी नौकरियां सृजित होंगी। उन्होंने कहा भाजपाई बुद्धि से तेज हैं।
वे बहकाने में आगे हैं। वोट के लिए डीजल-पेट्रोल पर चुनाव से पहले वैट हटा
लिया था, चुनाव बाद वैट लगा दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी
सरकार में जितना विकास हुआ उसका कोई मुकाबला नहीं। भाजपा आगरा-लखनऊ
एक्सप्रेस-वे जैसी सड़क अभी तक नहीं बना सकी। जहां कोई जाता नहीं था वहां से
लोग गुजरते हैं तो इस सड़क की तारीफ करते हैं। समाजवादी सरकार में मेट्रो
चली। भाजपा राज में एक यूनिट बिजली नहीं बनी और ना ही एक भी नया विद्युत सब
स्टेशन बना। अब बढ़ा हुआ बिजली का बिल आएगा। किसान पशुओं से परेशान है।
खेतों में उन्हें तार लगाना पड़ा है। राजधानी लखनऊ में सांडो का उत्पात बढ़ा
तब हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई। किसान को 2 हजार रूपए मिले तो वह खुश
हुए। वह भूल गए कि भाजपा सरकार में खाद की बोरी से 5 किलो की चोरी कर ली
गई।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पुलिस में भर्ती आसान की थी। फिर
सरकार बनी तो फिर वैसी भर्ती होगी। हमारे ऊपर जातिवाद का आरोप लगाने वाले
अपनी भर्तियों का रिजल्ट देख लें। यादव ने कहा कि भाजपा की
सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। यह सरकार 110 करोड़ लोगों के लिए काम
नहीं कर रही बल्कि 20 करोड़ लोगों के लिए काम कर रही है। सरकार के निर्णय
खुद ही बता रहे है कि देश में मंदी की मार है। कम्पनियां बंद हो रही है।
सभी क्षेत्रों में नौकरियां जा रही है। टेक्सटाइल हो या आटो मोबाइल सभी
क्षेत्र नीचे जा रहे हैं। मेक इन इण्डिया का शो-फ्लाप हो गया है। विकास का
बुनियादी ढांचा तक नहीं बन सका अखिलेश यादव ने कहा कि हमें
भी संकल्प लेना है कि हम समाजवादी देश बनाएंगे। ऐसी ताकते हैं जो हमारे बीच
नफरत फैला रही है। जो हमारे गठबंधन से घबड़ाते थे वे ही वैमनस्यता फैला रहे
हैं। उनके राष्ट्रवाद में हम शामिल नहीं है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।