पंचवटी व पंचपल्लव लगाकर दिया अनोखा उपहार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 17 August 2019

पंचवटी व पंचपल्लव लगाकर दिया अनोखा उपहार




लखनऊ। राजधानी के बारादरी स्थित राजाराम पार्क में हैलो फाउंडेशन व मानस पर्यावरण संरक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सुश्री अनामिका द्विवेदी के जन्मदिवस के अवसर पर पंचवटी ( बेल, बरगद, पीपल, आंवला, अशोक) तथा पंचपल्लव ( पाकड़, बरगद,पीपल, गूलर, आम) के पौधे रोपित किये गए।

अनमोल है इस तरह के उपहार : राजू पंडित


वृक्षारोपण के इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुभाष मिश्रा ( राजू पंडित) ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी के जन्मदिन पर उसे ऐसा तोहफा देना अनमोल है। इसका मोल पूरी धरती पर मौजूद किसी भी वस्तु विशेष को देकर भी नही लगाया जा सकता है।


इस अवसर पर हैलो फाउंडेशन की अध्यक्षा शशि सिंह, मानस पर्यावरण संरक्षण संस्थान के अध्यक्ष मानस सांस्कृत्यायन, अभिषेक श्रीवास्तव, क्षितिज, मानव सिंह, योगेश, विजय मिश्रा, आकाश, वरुण सिंह व प्रमुख रूप से प्रकृतिप्रेमी नाम से मशहूर कृष्णानन्द तथा संस्था व पार्क में आये अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।