समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले दिनों जलाभिषेक कर घर लौट रहे मौधा क्षेत्र के कांवरिए की मौत पर दुःखद घटना बताते हुए कहा है कि कांवड़यात्रा में शिवभक्तों के हताहत होने पर सरकार का नैतिक दायित्व बनता है कि उचित मुआवजा देना चाहिए। मृतकों को 20 लाख और गम्भीर रूप से घायलों को 5 लाख रूपए की सहायता प्रदान करें। अभी तक इस बार कांवड़यात्रा में दर्जनों शिवभक्तों की दुर्घटना में मौत हुई है। कैसी विडम्बना है कि दिखावे के लिए भाजपा सरकार ने कांवरियों की सेवा का खूब प्रचार किया। एक पुलिस अधिकारी कांवरिए का पैर दबाते हुए दिखे तो कुछ पंखा झुलाते रहे। राज्य सरकार ने हेलीकाप्टर से कांवरियों पर पुष्पवर्षा भी की। किन्तु जो कांवरिए किसी दुर्घटना के शिकार हुए उनके प्रति भाजपा सरकार ने कोई संवेदना नहीं जताई। दिखावे की फूलवर्षा व तेल-मालिश से राजनीतिक लाभ उठाना और वक्त पड़ने पर सरकार का मुंह चुराना अच्छी बात नहीं है। लेकिन भाजपा अपना दोहरा चरित्र छोड़ नहीं सकती है। एक ओर वह विकास और सबका विश्वास जीतने की बात करती है तो दूसरी तरफ विनाश करने वाली नीतियां अपनाती है और समाज के बीच नफरत पैदा करने का काम करती है। जनता भाजपा की सच्चाई को भलीभांति जान गई है। समाज के एक वर्ग के प्रति दिखावटी प्रेमभाव और दूसरे वर्ग के प्रति दहशत फैलाने की उसकी नीति रागद्वेष की ही है। लोकतंत्र में यह आचरण भाजपा को मंहगा पड़ेगा।
Sunday, 1 September 2019
Home
Politics
कैसी विडम्बना है कि दिखावे के लिए भाजपा सरकार ने कांवरियों की सेवा का खूब प्रचार किया - अखिलेश यादव
कैसी विडम्बना है कि दिखावे के लिए भाजपा सरकार ने कांवरियों की सेवा का खूब प्रचार किया - अखिलेश यादव
Tags
# Politics
Share This
About tahkikat news
Politics
Tags:
Politics
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।