कांग्रेस कमेटी द्वारा आयेाजित किये गये ‘राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 15 September 2019

कांग्रेस कमेटी द्वारा आयेाजित किये गये ‘राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’




ब्यूरो लखनऊ -महेंद्र मिश्रा 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  की 75 वीं जयन्ती पर उ0प्र0 कांग्रेस  कमेटी द्वारा आयेाजित किये गये ‘राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ जो कि लखनऊ जनपद में इरम डिग्री कालेज, इन्दिरानगर में सम्पन्न हुआ था उस प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम आज दिनांक 15 सितम्बर 2019 को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय नेहरूभवन 10 माल एवेन्यू लखनऊ में घोषित किया गया एवं सफल होने परीक्षार्थियों तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागियों को लैपटाप, साइकिल, टेबलेट एवं कलाई घड़ी पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया।


यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं लखनऊ में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के कोआर्डिनेटर शैलेन्द्र तिवारी बब्लू ने बताया कि क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागी श्री सिद्धान्त को लैपटाप, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागी श्री युवराज को टेबलेट एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी काजिम अकबर को साइकिल प्रदान किया गया तथा अन्य विजयी लगभग 70 प्रतिभागियों को कलाई घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागियों ने इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आभार जताया और खुशी जाहिर की। प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को एक तरफ जहां देश के विकास में अपना योगदान देने वाले महापुरूषों के बारे में जानकारियां प्राप्त होती है वहीं उत्साहवर्धन भी होता है।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, महामंत्री ,हनुमान त्रिपाठी,  वीरेन्द्र मदान, शिव पाण्डेय, रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी,  मुकेश सिंह चैहान,  अमित गुरू,वेद प्रकाश त्रिपाठी,  अनूप गुप्ता, मनोज तिवारी,  शिवम त्रिपाठी, संदीप पाल, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय,अदि मौजूद रहे 

1 comment:

  1. Kanpur dehat me puruskar vitran kaha per hota hai 2020

    ReplyDelete

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।